रुद्रप्रयाग: आरसेटी में शुरू हुआ 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण, ग्रामीण महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

Spread the love

रुद्रप्रयाग, 6 जून 2025 — ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), रुद्रप्रयाग में शुक्रवार से 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह प्रशिक्षण स्थानीय युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को ब्यूटी पार्लर संचालन की तकनीकी जानकारी, ग्राहक सेवा, व्यवसाय प्रबंधन और मार्केटिंग कौशल की व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक शिक्षा दी जा रही है। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें भविष्य में ऋण प्राप्त करने और अपना व्यवसाय शुरू करने में आसानी होगी।

भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक नसीम ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंक की मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया योजना समेत अन्य स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद महिलाएं इन योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।

WhatsApp Image 2025 06 06 at 17.16.01 89393c07

जिला अग्रणी बैंक अधिकारी चत्तर सिंह ने बताया कि आज के समय में ब्यूटी पार्लर व्यवसाय महिलाओं के लिए स्वरोजगार का सशक्त और लाभकारी माध्यम बन चुका है। यह न केवल आर्थिक स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त करता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ाता है।

आरसेटी के निदेशक किशन सिंह रावत ने बताया कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करेगा। प्रशिक्षण के दौरान ग्राहक व्यवहार, पार्लर संचालन तकनीक, और मार्केटिंग से संबंधित गहन जानकारी दी जाएगी।

फैकल्टी सदस्य भूपेंद्र सिंह रावत ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण 35 दिनों तक चलेगा और इसमें प्रतिभागियों को प्रायोगिक प्रशिक्षण के साथ-साथ सैद्धांतिक जानकारी भी दी जाएगी, जिससे वे इस क्षेत्र में दक्षता हासिल कर सकें।

गौरतलब है कि आरसेटी, रुद्रप्रयाग द्वारा समय-समय पर स्वरोजगार से संबंधित इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और विशेषकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

कोटेश्वर जिला अस्पताल में पहली बार जनरल एनेस्थीसिया में हुआ सफल ऑपरेशन, स्वास्थ्य सेवाओं में जटिल सर्जरी की उम्मीद जगी

रुद्रप्रयाग मुख्यालय से 500 मीटर की दूरी, मगर विकास से मीलों दूर, विकास जहाँ ‘लोकेशन आउट ऑफ सर्विस’ बन जाता है

अगर आपको Uttarakhand News  सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube शेयर करें।

About The Author

Leave a Comment