Uttarakhand News

विश्व पर्यावरण दिवस पर देवरियाताल में “हरित योग कार्यक्रम” आयोजित, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले विशेष पहल

विश्व पर्यावरण दिवस पर देवरियाताल में “हरित योग कार्यक्रम

रुद्रप्रयाग, 5 जून 2025: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर और आगामी 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों के तहत आयुष विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा देवरियाताल क्षेत्र में “हरित योग कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से योग और पर्यावरण संरक्षण के गहरे संबंध को रेखांकित करने का प्रयास किया गया।

सुबह 8 बजे सूर्य नमस्कार और प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसका नेतृत्व योग अनुदेशक श्री सर्वेश चंद्र तिवारी और वंदना देवी ने किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने योगाभ्यास, प्राणायाम और ध्यान सत्रों में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस 2025: रुद्रप्रयाग में विविध आयोजनों के साथ मनाया गया हरियाली और जागरूकता का पर्व

इस आयोजन में योग प्रेमियों, छात्र-छात्राओं, वन विभाग के अधिकारियों, स्थानीय नागरिकों और आयुष विभाग के कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला ने कहा कि “योग केवल स्वास्थ्य का माध्यम नहीं बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन साधने का माध्यम भी है।” आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिरसोली की टीम द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

कोटेश्वर जिला अस्पताल में पहली बार जनरल एनेस्थीसिया में हुआ सफल ऑपरेशन, स्वास्थ्य सेवाओं में जटिल सर्जरी की उम्मीद जगी

रुद्रप्रयाग मुख्यालय से 500 मीटर की दूरी, मगर विकास से मीलों दूर, विकास जहाँ ‘लोकेशन आउट ऑफ सर्विस’ बन जाता है

धामी कैबिनेट के अहम फैसले: सरकारी नौकरियों से लेकर गाड़ियों पर टैक्स माफी तक, जानिए एक-एक बड़ा फैसला

अगर आपको Uttarakhand News  सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube शेयर करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *