केदारनाथ हेली सेवा में बड़ा हादसा टला, पायलट की सूझबूझ से बचीं यात्रियों की जान

Spread the love

रुद्रप्रयाग, 7 जून 2025 — रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ के लिए उड़ान भर रहे एक हेलीकॉप्टर में शनिवार दोपहर टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी खामी आ गई। पायलट की सतर्कता और सूझबूझ से हेलीकॉप्टर की सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हेलीकॉप्टर में सवार पांचों यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोट आई है।

यह घटना क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर की है, जो बड़ासू बेस से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भर रहा था। उड़ान के कुछ ही क्षण बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी सामने आई। स्थिति को गंभीर होते देख पायलट ने नजदीक की सड़क पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कर दी।

इस दौरान सड़क पर खड़ी एक निजी वाहन क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पायलट को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

केदारनाथ हेली सेवा में बड़ा हादसा टला,

रुद्रप्रयाग: आरसेटी में शुरू हुआ 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण, ग्रामीण महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर राहत दल भेजा। हेलीकॉप्टर को सड़क से हटाने का कार्य प्रगति पर है और यातायात को शीघ्र सामान्य कर दिया जाएगा।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि इस घटना का हेली शटल ऑपरेशन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और सेवा पूर्ववत जारी है।

रुद्रप्रयाग मुख्यालय से 500 मीटर की दूरी, मगर विकास से मीलों दूर, विकास जहाँ ‘लोकेशन आउट ऑफ सर्विस’ बन जाता है

अगर आपको Uttarakhand News  सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube शेयर करें।

About The Author

Leave a Comment