Uttarakhand News

कोटेश्वर जिला अस्पताल में पहली बार जनरल एनेस्थीसिया में हुआ सफल ऑपरेशन, स्वास्थ्य सेवाओं में जटिल सर्जरी की उम्मीद जगी

कोटेश्वर जिला अस्पताल में पहली बार जनरल एनेस्थीसिया में हुआ सफल ऑपरेशन

कोटेश्वर, रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) —जनपद रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल कोटेश्वर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। पहली बार इस अस्पताल में जनरल एनेस्थीसिया (GA) के तहत पित्ताशय (Gallbladder) का जटिल ऑपरेशन पूरी तरह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह मील का पत्थर जिले की चिकित्सा सेवाओं में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

जनरल एनेस्थीसिया होता क्या है?
जनरल एनेस्थीसिया यानी मरीज को पूरी तरह बेहोश कर देना, ताकि ऑपरेशन के दौरान दर्द या असहजता महसूस न हो। यह प्रक्रिया केवल डॉक्टर के भरोसे नहीं, बल्कि एक पूरी टीम की मेहनत पर निर्भर करती है। इसमें सर्जन, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, नर्सिंग स्टाफ और तकनीशियन सभी का संतुलित और पेशेवर समन्वय जरूरी होता है। इसमें सर्जन ऑपरेशन का नेतृत्व करता है, एनेस्थीसिया एक्सपर्ट मरीज की सांस, दिल और ब्लड प्रेशर की निगरानी करता है, नर्सिंग स्टाफ पूरे ऑपरेशन थिएटर को सुचारू बनाये रखती है, और तकनीशियन जरूरी उपकरणों की सही और लगातार आपूर्ति सुनिश्चित करता है।

रुद्रप्रयाग मुख्यालय से 500 मीटर की दूरी, मगर विकास से मीलों दूर, विकास जहाँ ‘लोकेशन आउट ऑफ सर्विस’ बन जाता है

अब जब जिले में पहली बार जनरल एनेस्थीसिया के साथ ऑपरेशन सफल हो गया है, तो यह संकेत है कि हर्निया, गांठ, आंतों की सर्जरी, महिलाओं के ऑपरेशन जैसे कई जटिल उपचार भी जल्द स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे। इससे मरीजों को लंबी दूरी तय करने की जरूरत खत्म होगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व जनरल सर्जन डॉ. पुष्कर शुक्ला ने किया, जबकि एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. अशोक ने मरीज की स्थिति को बारीकी से मॉनिटर किया। नर्सिंग ऑफिसर मधुबाला, नर्स अंजू और वार्ड बॉय चंद्रमोहन की टीम ने भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस उपलब्धि पर डॉ. पुष्कर शुक्ला ने कहा,
“यह सफलता सामूहिक प्रयास,तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट टीम वर्क का परिणाम है ,यह जिला अस्पताल के लिए एक नई शुरुआत है जो भविष्य में और अधिक उन्नत सर्जिकल सेवाओं के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी।”

इस उपलब्धि पर अस्पताल प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग ने समूची चिकित्सा टीम को बधाई दी है। यह सफलता जनपद रुद्रप्रयाग के ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

सिस्टम की एक और करतूत! निर्माण से पहले ही टूट गया करोड़ों का पुल, ग्रामीण बोले—‘ये विकास नहीं, धोखा है’

धामी कैबिनेट के अहम फैसले: सरकारी नौकरियों से लेकर गाड़ियों पर टैक्स माफी तक, जानिए एक-एक बड़ा फैसला

अगर आपको Uttarakhand News (Tharali Valley Bridge Collapse June 2025) से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube शेयर करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *