देहरादून/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में शनिवार को जिला सूचना अधिकारियों, सूचना अधिकारियों और अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए गए। आदेश के अनुसार रुद्रप्रयाग के जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर का स्थानांतरण सूचना निदेशालय (मुख्यालय), देहरादून कर दिया गया है। वहीं कृपाल लाल टम्टा रुद्रप्रयाग जिला सूचना कार्यालय में अपनी तैनाती पर कार्य करते हुए जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसी प्रकार हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम को सूचना निदेशालय (मुख्यालय), देहरादून में संबद्ध मीडिया सेंटर हल्द्वानी के साथ तैनात किया गया है। टिहरी में तैनात सूचना अधिकारी भजनी को भी सूचना निदेशालय (मुख्यालय), देहरादून भेजा गया है।

इसके अलावा पौड़ी के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी प्रमोद सिंह बर्त्वाल का स्थानांतरण टिहरी किया गया है। जबकि हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रती लाल, चंपावत की अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी आशा गोस्वामी तथा सूचना निदेशालय देहरादून में तैनात सूचना अधिकारी संजय सिंह अपनी वर्तमान तैनाती पर ही कार्यरत रहेंगे।
आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर सूचना निदेशालय (मुख्यालय) को योगदान आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व किसी भी कार्मिक का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
प्रमुख तबादले एक नजर में
- अहमद नदीम – हरिद्वार से सूचना निदेशालय (मुख्यालय), देहरादून (मीडिया सेंटर हल्द्वानी संबद्ध)
- वीरेश्वर तोमर – रुद्रप्रयाग से सूचना निदेशालय (मुख्यालय), देहरादून
- भजनी – टिहरी से सूचना निदेशालय (मुख्यालय), देहरादून
- प्रमोद सिंह बर्त्वाल – पौड़ी से टिहरी
- कृपाल लाल टम्टा – रुद्रप्रयाग में कार्य जारी रहेगा
- रती लाल – हरिद्वार में यथावत
- आशा गोस्वामी – चंपावत में यथावत
- संजय सिंह – सूचना निदेशालय, देहरादून में यथावत
इसे भी पढ़ें
- रुद्रप्रयाग में मानसून के बीच अलर्ट पर राहत एवं बचाव तंत्र
- केदारनाथ यात्रा पर बारिश का असर, 14 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
