Uttarakhand News

पौड़ी : नशे में बुजुर्ग ने बिसलेरी की बोतल में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया, इलाज के दौरान हुई मौत

Uttarakhand News-पौड़ी : नशे में बुजुर्ग ने बिसलेरी की बोतल में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया, इलाज के दौरान हुई मौत

पौड़ी, : पौड़ी जिले के ग्राम जामनखाल निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग भगवान सिंह ने नशे की हालत में बिसलेरी की बोतल में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना रविवार को उस समय घटी जब भगवान सिंह रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने के बाद नशे की हालत में घर लौटे थे। शादी में शराब पीने के बाद उन्होंने घर में बिसलेरी की बोतल में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और परिजनों को मामले की जानकारी मिली।

केदारनाथ उपचुनाव: चप्पे-चप्पे पर नजर, 75% मतदान केंद्रों पर CCTV से वेबकास्टिंग, GPS ट्रैकिंग से गाड़ियों पर भी नजर

परिजनों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ने के कारण सोमवार को उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

कोतवाल पौड़ी, अमरजीत सिंह और तहसीलदार पौड़ी, दीवान सिंह रावत ने बताया कि भगवान सिंह ने नशे में टॉयलेट क्लीनर को शराब समझकर पी लिया था। उन्होंने बताया कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार को परिजनों ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया।

 


अगर आपको  उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें

About The Author

One response to “पौड़ी : नशे में बुजुर्ग ने बिसलेरी की बोतल में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया, इलाज के दौरान हुई मौत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *