Uttarakhand News

“टिहरी के इस लाल ने किया कमाल! छू आया दुनिया की सबसे ऊँची चोटी – युवा पीढ़ी के लिए बना प्रेरणा”

This son of Tehri did wonders! Touched the world's highest peak

टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड – टिहरी जिले के युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पहाड़ों का बेटा जब ठान ले, तो दुनिया की कोई चोटी दूर नहीं। 23 मई 2025 की सुबह 8:15 बजे रोहित भट्ट ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) पर तिरंगा लहराकर इतिहास रच दिया।

रोहित उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद के ग्राम पाली पट्टी कोटी फैगुल, विकासखंड भिलंगना से हैं। उन्होंने अप्रैल माह से लगातार कठिन प्रशिक्षण, कठिनाइयों और बर्फीली चुनौतियों को पार करते हुए इस सफलता को पाया है।

यह उपलब्धि केवल रोहित की नहीं, बल्कि पूरे टिहरी और उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है। एवरेस्ट जैसे खतरनाक अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए जिस साहस, समर्पण और धैर्य की आवश्यकता होती है, वह रोहित ने पूरे अभियान में दिखाया।

युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बने रोहित भट्ट

रोहित की ये कामयाबी उन सभी युवाओं के लिए एक मिसाल है जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें साकार करने का साहस रखते हैं। उनके इस साहसिक कार्य से पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है और टिहरी जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

अगर आपको  देहरादून से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube शेयर करें। 

जानें गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त 2025 की तिथियां और समय Gold Buying Muhurat 2025: सोने की खरीदारी के लिए एक शुभ मार्गदर्शिका

Bhumi Poojan muhurat 2025- घर निर्माण के लिए भूमि पूजन 2025 मुहूर्त की तारीखें

Shubh Ring Ceremony Muhurat 2025: जानें साल 2025 में सगाई के लिए शुभ मुहूर्त की तिथि और समय

Janeu Sanskar muhurat 2025: जानें जनेऊ संस्कार मुहूर्त की तिथि और समय

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *