
रुद्रनाथ मंदिर
गोपेश्वर, चमोली | पवित्र पंचकेदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ जी की चल विग्रह डोली आज शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर से सैकड़ों श्रद्धालुओं के सैलाब के साथ भव्य धार्मिक विधि-विधान, वेद मंत्रों और ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच ग्रीष्मकालीन प्रवास स्थल रुद्रनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई।
डोली यात्रा के पहले पड़ाव के रूप में आज रात्रि प्रवास पुंग बुग्याल में होगा। इसके बाद 18 मई को ब्रह्ममुहूर्त में रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधिवत पूजन-अर्चन के साथ खोल दिए जाएंगे। कपाट अब कार्तिक माह तक भक्तों के दर्शन हेतु खुले रहेंगे।
लोक निर्माण विभाग लोहाघाट में ‘2 मुट्ठी चावल’ आदेश पर मचा बवाल, अब विभागाध्यक्ष ने मांगा स्पष्टीकरण
रुद्रनाथ मंदिर समुद्र तल से लगभग 3,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जहां भगवान शिव की ‘मुख रूप में’ शिला प्रतिमा विराजित है। यह स्थल अपनी कठिन यात्रा, दिव्यता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विशेष रूप से जाना जाता है।
पंच केदारों की इस परंपरागत डोली यात्रा में ग्रामीण संस्कृति, भक्ति और प्रकृति का अनुपम संगम देखने को मिलता है। श्रद्धालु हर वर्ष बड़ी संख्या में इस कठिन यात्रा में भाग लेकर शिव भक्ति में लीन होते हैं।
अगर आपको देहरादून से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube शेयर करें।
जानें गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त 2025 की तिथियां और समय Gold Buying Muhurat 2025: सोने की खरीदारी के लिए एक शुभ मार्गदर्शिका
Bhumi Poojan muhurat 2025- घर निर्माण के लिए भूमि पूजन 2025 मुहूर्त की तारीखें
Shubh Ring Ceremony Muhurat 2025: जानें साल 2025 में सगाई के लिए शुभ मुहूर्त की तिथि और समय
Janeu Sanskar muhurat 2025: जानें जनेऊ संस्कार मुहूर्त की तिथि और समय