लोहाघाट: लोनिवि कार्यालय में इंजीनियर की सर्विस बुक गुम, समाधान के लिए मांगा गया चावल

Spread the love

लोहाघाट, 16 मई 2025: राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोक निर्माण विभाग (लो०नि०वि०), लोहाघाट में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहाँ एक इंजीनियर की सेवा पुस्तिका (Service Book) गायब हो जाने के बाद कार्यालय प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए दैवी उपाय का सहारा लिया है।

कार्यालय आदेश के अनुसार, खंड में कार्यरत इं. जय प्रकाश, अपर सहायक अभियंता की सेवा पुस्तिका अधिष्ठान सहायक प्रथम की अलमारी से लापता हो गई है। कई दिनों की खोजबीन के बावजूद दस्तावेज़ नहीं मिल पाया है, जिससे संबंधित कर्मचारी मानसिक रूप से अत्यधिक चिंतित हो गए हैं। आप भी पढ़िए यह कार्यालय आदेश।

WhatsApp Image 2025 05 16 at 16.42.28 952bf74e

इस परिस्थिति में, अधिशासी अभियंता डॉ. आशुतोष कुमार ने एक अलग और श्रद्धाभाव से जुड़ा निर्णय लेते हुए कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे 17 मई 2025 को अपने-अपने घरों से दो मुट्ठी चावल लाकर कार्यालय में जमा करें। इसके बाद यह चावल किसी मंदिर में अर्पित किया जाएगा ताकि “देवता स्वयं इस विषय में न्याय करें” और समस्या का समाधान हो सके।

अगर आपको  देहरादून से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube शेयर करें। 

जानें गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त 2025 की तिथियां और समय Gold Buying Muhurat 2025: सोने की खरीदारी के लिए एक शुभ मार्गदर्शिका

Bhumi Poojan muhurat 2025- घर निर्माण के लिए भूमि पूजन 2025 मुहूर्त की तारीखें

Shubh Ring Ceremony Muhurat 2025: जानें साल 2025 में सगाई के लिए शुभ मुहूर्त की तिथि और समय

Janeu Sanskar muhurat 2025: जानें जनेऊ संस्कार मुहूर्त की तिथि और समय

About The Author

Leave a Comment