लोक निर्माण विभाग लोहाघाट में ‘2 मुट्ठी चावल’ आदेश पर मचा बवाल, अब विभागाध्यक्ष ने मांगा स्पष्टीकरण

Spread the love

लोहाघाट/देहरादून | 16 मई 2025: लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट से जारी एक अजीबो-गरीब आदेश ने न केवल सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, बल्कि विभाग की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, अधिशासी अभियंता श्री आशुतोष कुमार द्वारा दिनांक 16 मई 2025 को कार्यालय ज्ञापन संख्या 836/01ई के तहत एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें श्री जय प्रकाश, अपर सहायक अभियंता की सेवा पुस्तिका गुम हो जाने पर खण्ड में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से यह कहा गया कि वे अपने घरों से दो मुठ्ठी चावल लाकर किसी मंदिर में अर्पित करें, ताकि “दैवीय कृपा” से दस्तावेज मिल सकें।

यह आदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने सरकारी तंत्र में आस्था आधारित कार्यशैली अपनाने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। इस पूरे घटनाक्रम पर अब विभागीय मुखिया ने कड़ा संज्ञान लिया है।

लोहाघाट: लोनिवि कार्यालय में इंजीनियर की सर्विस बुक गुम, समाधान के लिए मांगा गया चावल

WhatsApp Image 2025 05 16 at 16.42.28 952bf74e
2 मुट्ठी चावल का आदेश

प्रमुख अभियंता ने भेजा कारण बताओ नोटिस

पत्रांक: 633/206 व्यक-सा0/2025 के तहत, प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष राकेश चंद्र ने अधिशासी अभियंता, लोहाघाट को कड़े शब्दों में फटकार लगाते हुए कहा है कि उक्त आदेश कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 का उल्लंघन है। आदेश में दैवीय आस्था को शासकीय कार्यप्रणाली का आधार बनाना स्पष्ट रूप से प्रशासनिक मर्यादाओं के खिलाफ है।

WhatsApp Image 2025 05 17 at 05.24.37 0bde19db
2 मुट्ठी चावल का आदेश पर स्पष्टीकरण

अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया है कि वे यह स्पष्ट करें कि ऐसा आदेश शासकीय प्रणाली में किस उद्देश्य से जारी किया गया, और तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण पत्र प्रस्तुत करें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ नियमावली के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

अगर आपको  देहरादून से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube शेयर करें। 

जानें गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त 2025 की तिथियां और समय Gold Buying Muhurat 2025: सोने की खरीदारी के लिए एक शुभ मार्गदर्शिका

Bhumi Poojan muhurat 2025- घर निर्माण के लिए भूमि पूजन 2025 मुहूर्त की तारीखें

Shubh Ring Ceremony Muhurat 2025: जानें साल 2025 में सगाई के लिए शुभ मुहूर्त की तिथि और समय

Janeu Sanskar muhurat 2025: जानें जनेऊ संस्कार मुहूर्त की तिथि और समय

About The Author

Leave a Comment