Uttarakhand News

उत्तराखंड के पत्रकारों का टीयू-142 विमान संग्रहालय, विशाखापत्तनम में भ्रमण

उत्तराखंड के पत्रकारों का टीयू-142 विमान संग्रहालय, विशाखापत्तनम में भ्रमण

देहरादून। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) देहरादून के तत्वावधान में उत्तराखंड से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित टीयू-142 विमान संग्रहालय का भ्रमण किया। इस अवसर पर पत्रकारों को भारतीय नौसेना की गौरवशाली परंपरा, समुद्री सुरक्षा व्यवस्था और दीर्घकाल तक सेवा देने वाले टीयू-142 विमान की रणनीतिक भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

भ्रमण के दौरान संग्रहालय के अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि टीयू-142 विमान का उपयोग भारतीय नौसेना द्वारा लंबी दूरी की समुद्री निगरानी, पनडुब्बी रोधी अभियानों और सामरिक मिशनों के लिए किया जाता रहा है। अत्याधुनिक तकनीक, लंबी उड़ान क्षमता और विश्वसनीयता के कारण यह विमान वर्षों तक नौसेना की समुद्री ताकत का मजबूत आधार बना रहा। वर्ष 2017 में सेवा से निवृत्त होने के बाद इसे संग्रहालय का स्वरूप दिया गया, ताकि आम नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं को नौसेना के इतिहास और योगदान से रूबरू कराया जा सके।

पत्रकारों ने विमान के भीतर जाकर उसके विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और संचालन तंत्र, तकनीकी उपकरणों तथा मिशन क्षमताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक और सूचनात्मक भ्रमण राष्ट्रीय सुरक्षा, सामरिक सोच और सशस्त्र बलों के त्याग व समर्पण को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पीआईबी अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों को भारत की सामरिक, तकनीकी और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना तथा सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और स्मरणीय बताया।

अगर आपको  उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *