Uttarakhand News

मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में पत्थर की चपेट में आया मैक्स वाहन, 2 की मौत, 3 घायल

मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में पत्थर की चपेट में आया मैक्स वाहन, 2 की मौत, 3 घायल

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत सोनप्रयाग–गौरीकुण्ड के बीच मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।

सुबह लगभग 7:15 बजे सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड की ओर जा रहा मैक्स बोलेरो वाहन (UK 11 TA 1100) अचानक पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर की चपेट में आ गया। वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे।

इस दुर्घटना में 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग, रेस्क्यू टीमें और पुलिस मौके पर पहुँचीं और घायलों को तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को उच्च केंद्र के लिए रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह पहले से ही संवेदनशील लैंडस्लाइड जोन के रूप में चिन्हित है। बरसात के दिनों में इस मार्ग पर अक्सर भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएँ सामने आती रहती हैं।

प्रशासन ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे पर्वतीय मार्गों पर सफर के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।


अगर आपको  उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *