Uttarakhand News

श्रीनगर गढ़वाल में विवाद के बाद हाई वोल्टेज हंगामा, कटार से हमले के बाद भड़के युवक, राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम

श्रीनगर गढ़वाल में विवाद के बाद हाई वोल्टेज हंगामा

श्रीनगर गढ़वाल, 4 जून: कल रात श्रीनगर गढ़वाल के मुख्य बाज़ार के समीप बद्रीनाथ-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानीय लोगों और सिख समुदाय के कुछ लोगों के बीच एक विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान एक सिख युवक ने कथित तौर पर कटार से हमला कर दिया। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था।

घटना के बाद गुस्साए स्थानीय युवक और छात्र नेताओं ने बद्रीनाथ-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित युवाओं ने हमलावरों को पकड़कर जेल भेजने की मांग की।

यह विवाद देर रात तक चलता रहा। इस दौरान गुस्साए युवकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर इमरजेंसी सेवा वाहनों को छोड़ अन्य वाहनों को रोके रखा। अंततः पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन देने और मामले की गंभीरता से जांच करने का वादा करने के बाद युवाओं ने जाम हटाया और राष्ट्रीय राजमार्ग को फिर से खोल दिया गया।

सूत्रों के अनुसार यह घटना रात लगभग 12 बजे के आसपास हुई। फिलहाल स्थिति शांत है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।  मामले में विस्तृत जानकारी मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है।

Ankita Bhandari Murder Case News 2025: अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों आरोपी दोषी करार, जानिए पूरा मामला |


अगर आपको उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube शेयर करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *