बीकेटीसी ने शुरू की नई पहल: अब स्पीड पोस्ट से घर-घर पहुँचेगा बदरी-केदार का प्रसाद

Spread the love

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने श्रद्धालुओं को धामों का प्रसाद पहुँचाने के लिए डाक विभाग के साथ समझौता कर नई सुविधा शुरू की है। समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बीकेटीसी के केनाल रोड कार्यालय में भगवान बदरी विशाल और भगवान केदारनाथ जी के प्रसाद के पैकेट भारतीय डाक विभाग के अधिकारियों को सौंपकर सेवा की शुरुआत की।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि इस समझौते के तहत पोस्ट ऑफिस के प्रतिनिधि नियमित रूप से समिति कार्यालय से प्रसाद के पैकेट प्राप्त करेंगे और स्पीड पोस्ट के माध्यम से देशभर के श्रद्धालुओं तक पहुँचाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान बदरीनाथ और भगवान केदारनाथ की दीर्घकालिक पूजा करवाने वाले श्रद्धालुओं को पाँच से दस वर्षों तक प्रत्येक यात्रा वर्ष में प्रसाद भेजा जाएगा।

प्रारंभिक चरण में समिति की ओर से 42 प्रसाद पैकेट डाक विभाग को सौंपे गए। इस मौके पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, सहायक निदेशक (मार्केटिंग) आशीष कुमार, सहायक डाक अधीक्षक दिनेश तोमर और मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव योवन कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बावई में लगा जनता दरबार: शिक्षा, स्वास्थ्य, बंदरों के आतंक व पेयजल संकट तक, ग्रामीणों ने खोला समस्याओं का पिटारा


अगर आपको  उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

Leave a Comment