Uttarakhand News

बागेश्वर की नन्ही बालिका पावनी खेतवाल की सुलेख कला का कमाल, राष्ट्रीय स्तर सुलेख प्रतियोगिता में हुआ चयन

बागेश्वर की नन्ही बालिका पावनी खेतवाल की सुलेख कला का कमाल, राष्ट्रीय स्तर सुलेख प्रतियोगिता में हुआ चयन

बागेश्वर: जनपद बागेश्वर के कपकोट विधानसभा क्षेत्र के राजकीय जूनियर हाईस्कूल करुली की छात्रा पावनी खेतवाल ने अपनी काबिलियत का परिचय देते हुए सुलेख प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। इस विशेष उपलब्धि पर पावनी को क्षेत्रवासियों और स्कूल प्रशासन से ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएँ मिल रही हैं।

पावनी की इस सफलता से न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर है। उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी और उन्हें भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। विद्यालय के अध्यापकों ने बताया कि पावनी शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाली छात्रा रही हैं और उनकी मेहनत का यह नतीजा सभी के लिए गर्व का विषय है।

[Uttarakhand News: घेस गांव: उत्तराखंड का हर्बल हब बनकर जड़ी-बूटी कृषिकरण में देश को दे रहा नई दिशा]

पावनी के परिवार ने इस अवसर पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर बेहद गर्व है और उन्हें विश्वास है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी वह अपने सुलेख कला से जिले का नाम रौशन करेगी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने की अग्रिम शुभकामनाएँ दी हैं।

 

 


अगर आपको उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

2 responses to “बागेश्वर की नन्ही बालिका पावनी खेतवाल की सुलेख कला का कमाल, राष्ट्रीय स्तर सुलेख प्रतियोगिता में हुआ चयन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *