Uttarakhand News

उत्तराखंड परिवहन निगम की 48 घंटे की हड़ताल समाप्त, सेवाएं फिर से सुचारू

uttarakhand-parivahan-nigam-hadtal-samapt-sevayein-chalu

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा आहूत 48 घंटे की प्रदेशव्यापी हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है। यह हड़ताल 22 अक्टूबर 2024 से शुरू हुई थी। सचिव एवं आयुक्त परिवहन विभाग, श्री बृजेश कुमार संत ने बुधवार को संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों से वार्ता कर हड़ताल समाप्त करने पर सहमति बनाई।

वार्ता के दौरान राष्ट्रीयकृत मार्गों पर परमिट जारी करने के राज्य परिवहन प्राधिकरण के आदेश पर स्थिति स्पष्ट की गई। सचिव श्री संत ने बताया कि फिलहाल कोई नया परमिट जारी नहीं किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों के बीच फैली भ्रांतियों को दूर किया गया। इसके साथ ही सचिव ने आश्वासन दिया कि संयुक्त मोर्चा की अन्य मांगों पर सभी पक्षों से विचार-विमर्श कर सहानुभूतिपूर्ण निर्णय लिया जाएगा।

[इसे भी पढ़ें – रुद्रप्रयाग: जिले के विभिन्न ग्राम सभाओं में मनरेगा के तहत चंदन के 2500 पौधे लगाने के लिए वाहन रवाना]

वार्ता के बाद, संयुक्त मोर्चा के संयोजक श्री अशोक चौधरी ने घोषणा की कि निगम कर्मियों की प्रस्तावित कार्य बहिष्कार की योजना को वापस लिया जा रहा है।

आज, 23 अक्टूबर 2024 को सचिव परिवहन की अध्यक्षता में एक और बैठक हुई, जिसमें मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के कारण कुछ चालक और परिचालक अवकाश पर चले गए थे, जिसके कारण सुबह 20-25 प्रतिशत सेवाएं बाधित रही। हालांकि, दिन तक सभी सेवाएं सुचारू रूप से चालू हो जाएंगी।

इस वार्ता के बाद परिवहन निगम की सेवाएं पूरी तरह से सामान्य कर दी गई हैं और यात्रियों की असुविधा को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

 

[इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब, 22 दिनों में 14.6 लाख का आंकड़ा पार]


अगर आपको उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *