UKSSSC SI Recruitment 2026: दरोगा, प्लाटून कमांडर समेत 200 पदों पर भर्ती, 1 दिसंबर से करें आवेदन

Spread the love

UKSSSC SI Recruitment 2026: उत्तराखंड में पुलिस की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस और आबकारी विभाग में उप निरीक्षक (दरोगा), प्लाटून कमांडर, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी और उप आबकारी निरीक्षक के कुल 200 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक किए जा सकेंगे।

UKSSSC SI Recruitment 2026 उत्तराखंड दरोगा भर्ती
UKSSSC SI Recruitment 2026 उत्तराखंड दरोगा भर्ती

पदों का विवरण

पदसंख्या
उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस)93
उप निरीक्षक (अभिसूचना)19
प्लाटून कमांडर (पुरुष) – पीएसी/आईआरबी81
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी5
उप आबकारी निरीक्षक2
कुल200

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 दिसंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2026
  • आवेदन में संशोधन: 4 से 6 जनवरी 2027
  • लिखित परीक्षा (संभावित): 18 अप्रैल 2027

शैक्षिक योग्यता

पुलिस विभाग में उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री जरूरी है। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए विज्ञान वर्ग में स्नातक होना चाहिए। उप आबकारी निरीक्षक पद के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। भूतपूर्व सैनिकों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं रखी गई है।

आयु सीमा

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। पुलिस विभाग के पदों के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष और उप आबकारी निरीक्षक के लिए 21 से 42 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित और ओबीसी: 300 रुपये
  • एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस: 150 रुपये

चयन प्रक्रिया

भर्ती दो चरणों में होगी। पहले चरण में शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थी दूसरे चरण में 200 अंकों की ऑफलाइन वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा देंगे। हर गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे। पुलिस विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को कम से कम पांच साल सेवा देने का बॉन्ड भी भरना होगा।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर 1 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले आधिकारिक विज्ञापन ध्यान से पढ़ें।

FAQ

प्रश्न: UKSSSC दरोगा भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: कुल 200 पद।

प्रश्न: आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: 31 दिसंबर 2026।

About The Author

Leave a Comment