ऋषिकेश: नीम बीच पर डूबने से छात्र की मौत, दोस्तों के साथ घूमने आया था
ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में तपोवन के नीम बीच पर एक दुखद घटना सामने आई है। दोस्तों के साथ घूमने आए एक छात्र की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मधुबनी, बिहार का निवासी था और वर्तमान में देहरादून के यूआईटी कॉलेज का छात्र था।