Uttarakhand News

Uttarakhand News: हल्द्वानी लालकुआं में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, दो लोगों की मौत

Uttarakhand News: हल्द्वानी लालकुआं में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, दो लोगों की मौत

Uttarakhand News: हल्द्वानी में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

तारीख: 3 दिसंबर 2024
स्थान: हल्द्वानी, उत्तराखंड न्यूज
रिपोर्टर: संवाददाता

हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में गाजियाबाद निवासी दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रात करीब एक बजे, ट्रांसपोर्ट नगर के मिस्त्री लाइन के पास हाईवे पर खड़ा एक ट्रक हादसे की वजह बना। बताया गया कि ट्रक खराब हो गया था। इसी दौरान रुद्रपुर की ओर से आ रही कार सीधे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार में सवार दोनों लोग बुरी तरह फंस गए।

स्थानीय रात्रि चौकीदार और प्रत्यक्षदर्शियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। पुलिस और 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान पंकज शर्मा (45), पुत्र हरिश्चंद्र शर्मा, निवासी 69ए, लालबाग, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश और जगत सिंह (45), पुत्र लाल सिंह, निवासी सेक्टर-16, दिल्ली के रूप में हुई। दोनों नैनीताल अपने भाई से मिलने जा रहे थे।

सड़क सुरक्षा पर सवाल
बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यदायी संस्था ने सेंचुरी पेपर मिल के पास हाईवे में उचित कट नहीं दिया है। वर्तमान में वहां छोटा सा कट मौजूद है, जिससे बड़े ट्रकों का आवागमन होता है। यह दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।

लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने बताया कि हादसे वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

काशीपुर: तेज रफ्तार का कहर, जसपुर में कार हादसे में तीन की मौत, दो गंभीर घायल


अगर आपको  उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *