Uttarakhand News

Rudraprayag Bus Accident: रुद्रप्रयाग में बड़ा बस हादसा, अलकनंदा नदी में समाई यात्री बस, अब तक 2 की मौत, 10 लापता

Rudraprayag Bus Accident: रुद्रप्रयाग में बड़ा बस हादसा, अलकनंदा नदी में समाई यात्री बस, अब तक 2 की मौत, 10 लापता

Rudraprayag Bus Accident: (घोलतीर, रुद्रप्रयाग ) 26 जून 2025, सुबह 10:30 बजे उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसा हुआ। घोलतीर क्षेत्र में एक यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सीधे उफनती अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, 8 घायल हैं जबकि 10 लोग अभी भी लापता हैं। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

हादसा कैसे हुआ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। वाहन संख्या UK08 PA 7444, एक 31-सीटर बस, रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ की ओर जा रही थी। घोलतीर क्षेत्र में स्टेट बैंक मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खाई में जा गिरी और अलकनंदा नदी में समा गई।

बस में कौन-कौन था?

बस में कुल 20 लोग सवार थे, जिनमें उदयपुर (राजस्थान) और गुजरात का सोनी परिवार भी शामिल था। ये सभी श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर निकले थे। हादसे के समय तेज बारिश और पहाड़ी सड़कों की स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी।

2 मरीजों, दीपका, हेमलता को हेली रेस्क्यू किया गया।

आज हुई बस दुर्घटना में घायलों का विवरण-

1- दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।
2- हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।
3- ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।
4- अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।
5- सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।
6- भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।
7- पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।
8- सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।

रेस्क्यू कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से 8 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें से कुछ घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

प्रशासन का बयान

उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया,

“घोलतीर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई है। बस में करीब 18 से 20 यात्री सवार थे। 8 को रेस्क्यू किया गया है, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से जारी है।”

नदी का तेज बहाव बना चुनौती

बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बहुत बढ़ गया है और तेज बहाव की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है। आशंका है कि कुछ यात्री बहाव में बह भी सकते हैं। हेलीकॉप्टर सहायता और ड्रोन से निगरानी की मांग की जा रही है।

मौके की स्थिति

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,

“बस घिसकते हुए नीचे खाई में गई और सीधा नदी में समा गई। कुछ यात्री बस से बाहर छिटककर पहाड़ी में फंसे मिले। उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।”

अब तक का स्थिति सारांश:

विवरण संख्या
कुल सवार 20 (ड्राइवर सहित)
घायल 8 (अस्पताल में भर्ती)
मृतक 2
लापता 10
रेस्क्यू टीम SDRF, पुलिस, फायर सर्विस, स्थानीय

क्या हो रही हैं सावधानियाँ?

स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर यात्रा से बचें और चारधाम यात्रा से पहले मौसम और सड़क की जानकारी जरूर लें।

Rudraprayag Bus Accident एक बार फिर पहाड़ी सड़कों की खतरनाक स्थिति और खराब मौसम के प्रभाव की गंभीरता को उजागर करता है। प्रशासन ने त्वरित राहत और बचाव कार्य शुरू किया है, लेकिन 10 लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

इस हृदयविदारक हादसे में कई परिवारों की यात्रा हमेशा के लिए रुक गई, और उत्तराखंड एक बार फिर एक दुखद दुर्घटना का गवाह बना।

अगर आपको उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube शेयर करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *