Sports

Neeraj Chopra wife Himani Mor: जानें कौन हैं हिमानी मोर जिससे की नीरज चोपड़ा ने शादी

Neeraj Chopra wife Himani Mor: जानें कौन हैं हिमानी मोर जिससे की नीरज चोपड़ा ने शादी

Neeraj Chopra wife Himani Mor: पूर्व ओलंपिक जैवलिन चैंपियन नीरज चोपड़ा ने रविवार को अपनी शादी की घोषणा की। नीरज ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए इस खुशखबरी को साझा किया। नीरज और हिमानी की शादी हिमाचल प्रदेश में हुई, जिसमें केवल 40-50 करीबी मेहमान शामिल हुए। नीरज ने अपने पोस्ट में लिखा, “हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जिसने हमें इस पल तक पहुंचाया। प्यार से बंधे, हमेशा के लिए एक साथ।” नीरज और हिमानी की इस नई शुरुआत के लिए फैंस से आशीर्वाद और समर्थन मांगा गया।

कौन हैं हिमानी मोर? (who is Himani Mor?)

हिमानी मोर, 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी हैं और हरियाणा के सोनीपत से हैं। उन्होंने लिटिल एंजेल्स स्कूल में पढ़ाई की और दिल्ली के मिरांडा हाउस से राजनीतिक विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री हासिल की। फिलहाल, वह अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में मास्टर्स कर रही हैं। हिमानी ने 2017 में ताइपे में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में दिल्ली यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया था।

हिमानी मोर का खेल करियर (Himani Mor career?)

हिमानी ने 2016 में मलेशिया में हुए वर्ल्ड जूनियर टेनिस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) के अनुसार, 2018 में हिमानी की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय रैंकिंग सिंगल्स में 42 और डबल्स में 27 थी। उन्होंने 2018 से AITA के टूर्नामेंट्स में भाग लेना शुरू किया। इसके अलावा, वह अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित एमहर्स्ट कॉलेज में महिला टेनिस की असिस्टेंट कोच के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

परिवार और शादी की जानकारी (Himani Mor marriage)

नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि हिमानी सोनीपत की रहने वाली हैं और फिलहाल अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। शादी का आयोजन भारत में बेहद निजी तरीके से हुआ। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए विदेश गए हैं। उन्होंने बताया, “शादी को सरल और निजी रखा गया। इस बारे में ज्यादा जानकारी साझा करना हमने उचित नहीं समझा।” हिमानी और नीरज की यह जोड़ी भारतीय खेल जगत की नई प्रेरणा बनी है।

WPL AUCTION 2025: WPL ऑक्शन में उत्तराखंड की बेटियों का जलवा, प्रेमा रावत बनीं करोड़पति तो इनको मिले लाखों

NEET UG 2025 Registration Process: NTA ने NEET UG 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए ‘APAAR ID’ इंटीग्रेशन की घोषणा की!

अगर आपको स्पोर्ट्स से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube शेयर करें। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *