गढ़वाल केंद्रीय विवि के शोध छात्र ललित सिंह राणा का ICHR फैलोशिप के लिए चयन

Spread the love

देहरादून (प्रदीप शाह) – गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर के इतिहास विभाग के शोध छात्र ललित सिंह राणा को भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद् (ICHR) की प्रतिष्ठित आकस्मिकता अध्ययन-सह-यात्रा अनुदान फैलोशिप के लिए चयनित किया गया है। इस फैलोशिप के तहत शोधकर्ताओं को इतिहास विषय पर अनुसंधान के लिए ₹55,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

सम्राट अशोक पर होगा शोध

ललित का चयन उनके अनुसंधान प्रस्ताव “सम्राट अशोक की अहिंसा नीति का सैन्य प्रक्रिया पर प्रभाव” के लिए हुआ है। यह फैलोशिप ICHR की 172वीं अनुसंधान परियोजना समिति की बैठक में स्वीकृत की गई। इस उपलब्धि ने गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय और डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के इतिहास विभाग को गौरवान्वित किया है।

ग्रामीण पृष्ठभूमि से शुरू हुआ संघर्ष

देहरादून के दूरस्थ गांव रडू, तहसील त्यूनी के निवासी ललित का जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा गांव के राजकीय विद्यालय से और उच्च शिक्षा जीआईसी त्यूनी से पूरी की। बी.ए, एम.ए, बी.एड और पीएचडी तक का सफर उन्होंने गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के संबद्ध डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून से तय किया।

मां बनीं प्रेरणा, बहनों ने निभाया पिता का फर्ज

ललित ने अपने संघर्षों का श्रेय अपनी मां सुनीता देवी और बड़ी बहन पूनम को दिया। पूनम ने मां और पिता दोनों का फर्ज निभाकर परिवार को संभाला। उनके भाई-बहन विनोद, मनोज और नीता ने भी हर कदम पर उनका साथ दिया।

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव 2025: 23 जनवरी को वोटिंग, 25 को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

अनुसंधान में श्रेष्ठता का प्रदर्शन

ललित अब तक 10 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित कर चुके हैं। 2024 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

समाज के लिए प्रेरणास्रोत

ललित ने कहा, “मेरी सफलता मेरी मेहनत और मेरे परिवार के समर्थन का परिणाम है। गरीबी और संघर्षों ने मुझे मजबूत बनाया और मैंने अपने सपनों को सच कर दिखाया। भविष्य में मैं अपने जैसे बच्चों की मदद करना चाहता हूं।”

विशेषज्ञों ने दी बधाई

आईसीएचआर के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रंजना रावत, और कई विशेषज्ञों ने ललित को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। ललित ने अपने शोध और फैलोशिप से न केवल अपना बल्कि गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का भी गौरव बढ़ाया है।

 

KedarTimes E-Magazine December 2024 Volume 1 पढ़ें एकदम फ्री

हमसे जुड़े रहें

“केदार टाइम्स – उत्तराखंड का हर पल, हर कहानी।”

About The Author

1 thought on “गढ़वाल केंद्रीय विवि के शोध छात्र ललित सिंह राणा का ICHR फैलोशिप के लिए चयन”

Leave a Comment