फर्जी मतदान के आरोपों को ग्रामीणों ने बताया निराधार, ग्रामसभा में गांव की छवि धूमिल करने की निंदा

Spread the love

जनपद रुद्रप्रयाग की ग्राम सभा बांसी में रविवार को एक आम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें हालिया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में लगाए गए फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर ग्रामवासियों ने कड़ी आपत्ति जताई और इन्हें पूरी तरह से निराधार बताया।

बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि बांसी बूथ पर मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न हुआ था। गांववासियों ने सतनी निवासी नरेन्द्र सिंह बिष्ट उर्फ बांदर, क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी अर्जुन सिंह रावत तथा प्रत्याशी मनवर सिंह बिष्ट द्वारा लगाए गए फर्जी मतदान के आरोपों को साजिशन और गांव की छवि बिगाड़ने वाला प्रयास बताया।

पूर्व प्रधान तेज सिंह धनाई ने कहा कि “वर्ष 2014 में भी बांसी बूथ पर 364 मत पड़े थे, इसलिए इस बार का मतदान आंकड़ा असामान्य नहीं है।” वहीं निवर्तमान ग्राम प्रधान अंजना देवी ने प्रशासन से मांग की कि “गांव की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।”

FB IMG 1753623613565 FB IMG 1753623611002

बैठक में यह भी खुलासा किया गया कि ग्राम सतनी निवासी नरेन्द्र सिंह बिष्ट और उनकी पत्नी द्वारा इंटर कॉलेज जाने वाले छात्रों को डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि छात्रों से जबरन झूठे बयान दिलवाकर उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई, जिससे छात्र डरे हुए हैं और स्कूल जाने से कतरा रहे हैं।

बैठक में प्रियंका देवी, मनवर सिंह पुंडीर, देवेंद्र सिंह धनाई, हरीश लाल, विनोद सिंह रावत, गीता धनाई, जयवीर सिंह सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने एकमत से कहा कि गांव की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति गांव की एकजुटता और प्रतिष्ठा पर सवाल न उठा सके।

About The Author

Leave a Comment