UPSSSC लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025: 7994 पदों पर भर्ती, आवेदन 29 दिसंबर से

Spread the love

UPSSSC लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०–2025)/01 के लिए विज्ञापन संख्या 02-परीक्षा/2025 जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश के अधीन लेखपाल के कुल 7994 स्थायी पदों पर चयन किया जाएगा।

UPSSSC लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 महत्वपूर्ण तिथियां

  • विज्ञापन जारी: 16 दिसंबर 2025

  • ऑनलाइन आवेदन/शुल्क जमा शुरू: 29 दिसंबर 2025

  • आवेदन/शुल्क जमा की अंतिम तिथि: 28 जनवरी 2026

  • शुल्क समायोजन व आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 4 फरवरी 2026

सारिणी–1 : कुल विज्ञापित पदों एवं लम्बवत आरक्षण का विवरण

क्र.सं.विभाग का नामपदनामपे-लेवल / वेतनमानअनारक्षितअनुसूचित जाति (SC)अनुसूचित जनजाति (ST)अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)कुल पदपद की प्रकृति
1राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेशलेखपाललेवल–3, वेतनमान ₹21,700–₹69,1004165144615014417927994स्थायी

नोट: उपरोक्त विवरण UPSSSC के विज्ञापन के अनुसार है। आरक्षण से संबंधित किसी भी परिवर्तन की स्थिति में आयोग/विभाग के निर्देश मान्य होंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने PET-2025 में भाग लिया हो और जिनके पास आयोग द्वारा जारी PET स्कोरकार्ड हो। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट से होगी। शून्य/नकारात्मक स्कोर वालों को शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा। UI/Provisional मामलों में अंतिम निर्णय आयोग की जांच के अधीन रहेगा।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से upsssc.gov.in पर किया जाएगा। शुल्क का सफल भुगतान और बैंक समायोजन के बाद ही आवेदन सबमिट माना जाएगा। आवेदन में अनुमन्य विवरणों में संशोधन 4 फरवरी 2026 तक किया जा सकता है।

शुल्क

सभी श्रेणियों के लिए ₹25 (ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क) देय है। मुख्य परीक्षा शुल्क अलग से, केवल शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों से लिया जाएगा।

चयन व परीक्षा

चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में 100 प्रश्न, 2 घंटे, 25% नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। पाठ्यक्रम में सामान्य अध्ययन, कंप्यूटर/आईटी और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी शामिल है।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन से पहले विस्तृत विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें और समयसीमा के भीतर शुल्क समायोजन व प्रिंटआउट अवश्य सुरक्षित रखें।

यह भी जानें: UPPSC New Exam Calendar 2025: यूपीपीएससी ने सभी भर्तियों के लिए नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया? आयोग ने साझा की जानकारी

अगर आपको उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube शेयर करें। 

About The Author

Leave a Comment