तिलवाड़ा में उक्रांद की बैठक: वरिष्ठ नेता बच्ची राम उनियाल को दी श्रद्धांजलि, संगठन विस्तार पर भी हुई चर्चा

Spread the love

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की जिला इकाई की बैठक आज तिलवाड़ा में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत दल के वरिष्ठ नेता एवं जनपद चमोली के पूर्व जिलाध्यक्ष बच्ची राम उनियाल के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करने से हुई। कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. श्री उनियाल का जीवन पूरी तरह उक्रांद के लिए समर्पित रहा। उन्होंने एक शिक्षक के रूप में भी समाज की सेवा की और उन्हें सभी लोग स्नेहपूर्वक “प्रोफेसर साहब” के नाम से जानते थे।

इसके बाद जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंकवाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन विस्तार और सक्रिय सदस्यता अभियान को तेज करने पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है और जल्द ही जनपद में सक्रिय सदस्यता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में महामंत्री अजीत भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख विष्णु कांत शुक्ला, डॉ. आशुतोष भंडारी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, सचिव दुर्गेश शुक्ला, विक्रम फर्स्वाण, शम्भू प्रसाद भट्ट सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबर पढ़ें – ल्वारा के समीप 12 मीटर स्पान पुल के पुनर्निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू, 4 दिन में तैयार होने की उम्मीद


अगर आपको  उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

Leave a Comment