आपदा प्रभावित भुनालगांव में रीछ का हमला, घायलों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया

Spread the love

रुद्रप्रयाग। आपदा प्रभावित भुनालगांव क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई, जब रीछ ने गांव की दो महिलाओं पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में गांव की निवासी बुरांसी देवी (पत्नी स्व. मदन सिंह) और शशि देवी (पत्नी कुंवर सिंह) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों के सिर और शरीर पर गहरे जख्म आए और भारी रक्तस्राव हुआ।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना PHC बक्सीर को दी। सूचना मिलते ही मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हेली सेवा के माध्यम से अगस्त्यमुनि लाया गया। यहां से दोनों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश ने बताया कि –
“दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से अगस्त्यमुनि लाया गया और तत्पश्चात जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर किया गया है। डॉक्टरों की विशेष टीम को पहले ही अलर्ट मोड पर रखा गया है।”

बताया जा रहा है कि शशि देवी की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

आपदा के बीच नई चुनौती

भुनालगांव पहले से ही हालिया आपदा से प्रभावित क्षेत्र है, जहां जनजीवन पटरी से उतरा हुआ है। ऐसे में वन्यजीवों का रिहायशी इलाकों तक पहुंचना ग्रामीणों के लिए एक नई चुनौती बन गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू व राहत कार्यों के साथ-साथ वन्यजीव हमलों से सुरक्षा की भी ठोस व्यवस्था की जाए।

खबर पढ़ें – कांग्रेस “संगठन सृजन अभियान” के तहत ऑब्जर्वर पहुंचे रुद्रप्रयाग, केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे रिपोर्ट, जल्द होगी संगठन की घोषणा

                  रुद्रप्रयाग आपदा: सात दिन बाद भी नहीं निकाले गए मलबे में दबे लोग, सरकार व प्रशासन फेल


अगर आपको  उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

Leave a Comment