
टिहरी झील कोटी कॉलोनी में 38वें राष्ट्रीय रोइंग खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न, मध्य प्रदेश ने मारी बाजी
कोटी कॉलोनी, टिहरी (प्रदीप शाह): टिहरी झील स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स कोटी कॉलोनी में बुधवार को 38वें राष्ट्रीय रोइंग खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुईं। तीन दिवसीय इस आयोजन में ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी के तहत कुल 12 प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड समेत 19 राज्यों के 210 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 114 पुरुष एवं 96 महिला खिलाड़ी शामिल रहे। विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों के साथ-साथ सोविनियर से सम्मानित किया गया।
मध्य प्रदेश ने जीते 5 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक
इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं, सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने भी 5 स्वर्ण पदक जीते। हरियाणा ने 1 स्वर्ण और 4 रजत, केरल ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य, उत्तराखंड ने 2 रजत और 1 कांस्य, ओडिशा ने 2 रजत, महाराष्ट्र ने 1 रजत और 1 कांस्य, उत्तर प्रदेश ने 1 रजत, जबकि अंडमान-निकोबार, मेघालय, मणिपुर और तमिलनाडु के खिलाड़ियों ने 1-1 कांस्य पदक जीता।
उत्तराखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन
उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भी रोइंग खेलों में उम्दा प्रदर्शन किया। राज्य के नवदीप सिंह ने मेंस सिंगल स्कल में तथा आशीष गोलियन, सौरभ कुमार, नीरज और रवि ने मेंस फोर में रजत पदक हासिल किया। वहीं, जसवीर सिंह और हरेंद्र सिंह की जोड़ी ने पुरुष जोड़ी वर्ग में कांस्य पदक जीता।
समापन समारोह में कई गणमान्य हुए शामिल
समापन समारोह में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नोटियाल, एडिशनल डायरेक्टर खेल अजय अग्रवाल, आईटीबीपी अधिकारी आशुतोष बिष्ट, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी सहित आईटीबीपी, डीओसी के अधिकारी, खिलाड़ी, मीडिया एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
चाय वाली लड़की की हुई जीत। श्रीनगर गढ़वाल में चाय बनाने वाली लड़की अंजना बनी पार्षद ।
अगर आपको उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube शेयर करें।