
रुद्रप्रयाग में स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी, परेड और देशभक्ति का उल्लास
रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में देशभक्ति से सराबोर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। सुबह विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस रैली की अगुवाई मुख्य शिक्षा अधिकारी परमेंद्र बिष्ट ने की।
रैली में जनपद के कई विद्यालयों के छात्र–छात्राओं ने बढ़–चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चे विभिन्न वेशभूषाओं में नजर आए, जिनमें क्रिस्ट ज्योति अकैडमी और जीजीआईसी की छात्राएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रभात फेरी में एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही बटोरी। फेरी के समापन पर परिवहन विभाग द्वारा प्रतिभागियों को मिष्ठान वितरण किया गया।
इसी क्रम में पुलिस लाइन रतूड़ा में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान की धुन के बाद पुलिस बल की भव्य परेड का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि “हर घर तिरंगा” अभियान में भी जनपदवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में भी झंडा रोहण कार्यक्रम संपन्न हुए।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन का औचक निरीक्षण: रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर सख्त रुख
अगर आपको उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।