जिला न्यायालय रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय उखीमठ में स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न

Spread the love

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के तहत 15 अगस्त को जिला न्यायालय परिसर रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय परिसर उखीमठ में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जिला न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी सचिव/सिविल जज (सी.डी.) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग सुमन, न्यायिक मजिस्ट्रेट रुद्रप्रयाग सिद्धार्थ कुमार, अध्यक्ष बार संघ रुद्रप्रयाग प्रदीप जगवान, पैनल अधिवक्ता, पुलिस विभाग के कर्मचारी, जिला न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी तथा पी.एल.वी./अधिकार मित्रों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

WhatsApp Image 2025 08 15 at 17.35.36

रुद्रप्रयाग में स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी, परेड और देशभक्ति का उल्लास

जनपद रुद्रप्रयाग में अगस्त माह के विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

अगर आपको  उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

Leave a Comment