कांग्रेस “संगठन सृजन अभियान” के तहत ऑब्जर्वर पहुंचे रुद्रप्रयाग, केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे रिपोर्ट, जल्द होगी संगठन की घोषणा

Spread the love

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) से नियुक्त ऑब्जर्वर हिम्मत सिंह पटेल तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तीन ऑब्जर्वर शांति प्रसाद भट्ट, नीरज त्यागी और प्रकाश रावत छह दिवसीय दौरे पर रुद्रप्रयाग पहुंचे। जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

पत्रकार वार्ता में AICC ऑब्जर्वर पटेल ने बताया कि अभियान के तहत जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर पारदर्शी तरीके से संगठन का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा – “हम कार्यकर्ताओं का विश्वास जीतते हुए सभी पहलुओं पर विचार कर विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे। इसके आधार पर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा की जाएगी। हमारा उद्देश्य संगठन को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं में नया जोश भरना है।”

ऑब्जर्वरों ने बताया कि अभियान के तहत रुद्रप्रयाग के पांचों संगठनात्मक ब्लॉकों में जाकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा। साथ ही पूर्व/वर्तमान सांसद, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी और त्रिस्तरीय पंचायत एवं स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की जाएगी।

पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह सजवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल, प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी, प्रमुख विनीता चमोली, पूर्व प्रमुख विजय देवी, पीसीसी सदस्य अर्जुन गहरवार, लक्ष्मण रावत, महावीर चौधरी, दीपक भंडारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रुद्रप्रयाग आपदा: सात दिन बाद भी नहीं निकाले गए मलबे में दबे लोग, सरकार व प्रशासन फेल


अगर आपको  उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

Leave a Comment