
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को अगस्त्यमुनि स्पोर्ट्स स्टेडियम में विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस दिन अंडर-17 बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता और ओपन बालिका वर्ग की जिला स्तरीय 5 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित होगी।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने बताया कि यह आयोजन हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर किया जा रहा है। हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा, जबकि बालिकाओं की क्रॉस कंट्री दौड़ सुबह 7:30 बजे से शुरू की जाएगी।
केदारनाथ: चौराबाड़ी झील के पास मिला मानव कंकाल, कॉलेज आईडी से हुई पहचान
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अथवा टीमें 28 अगस्त शाम 5 बजे तक जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि में आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र जमा कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता पूर्ण होने के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
अगर आपको उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।