Rudraprayag News: उखीमठ में विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, पौधारोपण भी किया गया

Spread the love

रुद्रप्रयाग। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को विकासखंड सभागार उखीमठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रजनन अधिकार, मातृत्व लाभ, स्वास्थ्य के अधिकार और बढ़ती जनसंख्या से जुड़ी चुनौतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या का प्रभाव विकास, सार्वजनिक स्वास्थ्य, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों पर पड़ता है। ऐसे में लोगों को जनसंख्या नियंत्रण, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है।

महिलाओं के अधिकार और सुरक्षित मातृत्व पर दी जानकारी

शिविर में उपस्थित लोगों को प्रजनन अधिकार, मातृत्व लाभ, सुरक्षित मातृत्व और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से बढ़ती जनसंख्या के सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय प्रभावों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सीमित संसाधनों पर पड़ने वाले दबाव को सरल तरीके से समझाया गया।

शिविर के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के 30 दिवसीय वृक्षारोपण अभियान के तहत सचिव पायल सिंह ने पौधारोपण किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

इसे भी पढ़ें

About The Author

1 thought on “Rudraprayag News: उखीमठ में विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, पौधारोपण भी किया गया”

Leave a Comment