Breaking

UKPSC 2025 LOWER PCS EXAM DATE: UKPSC ने इस एग्जाम की तारीख भी बदली, उत्तराखंड में लोअर पीसीएस के लिए अब इस दिन होगी परीक्षा।

UKPSC 2025 LOWER PCS EXAM DATE: UKPSC ने इस एग्जाम की तारीख भी बदली, उत्तराखंड में लोअर पीसीएस के लिए अब इस दिन होगी परीक्षा।

UKPSC 2025 LOWER PCS EXAM DATE: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा फरवरी महीने में आयोजित की जाएगी। साथ ही, समीक्षा अधिकारी के पद पर होने वाली परीक्षा की तारीख में राज्य में निकाय चुनाव के मतदान को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया गया है।

UKPSC 2025 LOWER PCS EXAM DATE Update

लोअर पीसीएस परीक्षा 2 फरवरी से 5 फरवरी 2025 के बीच आयोजित होगी। आयोग ने अधिसूचना जारी कर परीक्षा की तारीखों की जानकारी दी है। परीक्षा के लिए हल्द्वानी और हरिद्वार में विभिन्न सेंटर तैयार किए जा रहे हैं। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। जिन अभ्यर्थियों ने 17 जनवरी 2025 तक आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

UKPSC 2025 LOWER PCS EXAM DATE Today Update 

लोअर पीसीएस परीक्षा में नायब तहसीलदार के 13, डिप्टी जेलर के 14, आपूर्ति निरीक्षक के 36, विपणन निरीक्षक के 6, गन्ना विकास निरीक्षक के 6, आबकारी निरीक्षक और संप्रवर्तन अधिकारी के 5-5, खांडसारी निरीक्षक के 3, और वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के 2 रिक्त पदों पर भर्ती होगी।

UKPSC 2025 LOWER PCS EXAM DATE new Update 

इसके अलावा, आयोग ने राज्य सचिवालय में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों के लिए भी परीक्षा आयोजित करने की तैयारी कर ली है। इन पदों की परीक्षा की तिथि पहले 25 जनवरी 2025 तय थी, लेकिन निकाय चुनाव की मतगणना के कारण अब इसे बदलकर 29 जनवरी 2025 कर दिया गया है। यह परीक्षा एकल सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र 13 जनवरी से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जहां से अभ्यर्थी उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड PSC / UKSSSC से सम्बन्धित स्टडी मटेरियल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Uttarakhand New Jobs 2025: उत्तराखंड में आने वाली है बंपर भर्तियां, नए साल में खुशखबरी, इन पोस्टों में होगी भर्तियां?

यह भी पढ़ें: Uttarakhand New Jobs 2025 Notification: खुशखबरी! नए साल पर उत्तराखंड में आने वाली है बंपर भर्तियां, जानिए किन पदों में अवसर?


अगर आपको उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube शेयर करें। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *