
SSC CGL 2024 Exam result: SSC CGL ने जारी किया अतिरिक्त परिणाम: इस बार 609 उम्मीदवारों को मौका
SSC CGL 2024 Exam result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा का अतिरिक्त परिणाम जारी कर दिया है। इस नई सूची में कुल 609 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। यह परिणाम उन उम्मीदवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है, जो पहले मुख्य सूची में जगह नहीं बना पाए थे।