Uttarakhand News

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान: रुद्रप्रयाग में अब तक 13,181 लोगों की स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान: रुद्रप्रयाग में अब तक 13,181 लोगों की स्वास्थ्य जांच

रुद्रप्रयाग, 24 सितम्बर 2025। जिले में चल रहे स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत अब तक 13,181 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। अभियान 2 अक्टूबर तक संचालित होगा। इसी क्रम में आगामी 26 सितम्बर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी ने बताया कि शिविरों में रक्तचाप, शुगर, अनीमिया जांच, टीबी स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं की जांच, औषधि वितरण, रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण सहित अनेक स्वास्थ्य सेवाएँ दी जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक हुई स्वास्थ्य जांच में –

  • 1,569 गर्भवती महिलाओं की जांच

  • 128 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण

  • 1,789 किशोर-किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच

  • 68 आभा व पीएम-जेएवाई कार्ड जारी

  • 5,694 लोगों की काउंसलिंग

  • 3,845 की टीबी स्क्रीनिंग

  • 29 निक्षय मित्र पंजीकरण

  • 415 एक्स-रे जांच

  • 71 बलगम जांच (नॉट तकनीक द्वारा) की गई है।

इसी के साथ राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अगस्त्यमुनि स्थित चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज में पोषण और माहवारी स्वच्छता पर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। आरबीएसके टीम ने विद्यालय में किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य परीक्षण और हीमोग्लोबिन जांच भी की।

स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इन शिविरों का लाभ उठाएँ और समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच कराएँ।

रुद्रप्रयाग में योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, बाधाओं को दूर करने पर जोर

खबर पढ़ें – “नियमितता और संयम ही सफलता की चाबी” – करियर गाइडेंस में बोले मशहूर भू-वैज्ञानिक डॉ. एम.पी.एस. बिष्ट


अगर आपको  उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *