“नियमितता और संयम ही सफलता की चाबी” – करियर गाइडेंस में बोले मशहूर भू-वैज्ञानिक डॉ. एम.पी.एस. बिष्ट

Spread the love

रुद्रप्रयाग। 108 स्वामी सचिदानंद राजकीय श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, रुद्रप्रयाग में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश के प्रख्यात भू-वैज्ञानिक डॉ. एम.पी.एस. बिष्ट मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से करियर चयन और जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से बातचीत की।

डॉ. बिष्ट ने कहा कि केवल अंक या योग्यता ही जीवन में सफलता तय नहीं करते, बल्कि निरंतर प्रयास, नियमितता और संयम सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने छात्रों को अपने जीवन में इन दो विशेषताओं को उतारने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने भू-विज्ञान विषय की गहराई को रोचक ढंग से समझाते हुए छात्रों को इस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की भी जानकारी दी।

WhatsApp Image 2025 09 15 at 15.36.27 5922e53f

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा तैयार स्वरचित साहित्य संकलन और दीवार पत्रिका ‘कलरव’ का विमोचन डॉ. बिष्ट ने किया। इस मौके पर छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बच्चों को करियर काउंसलिंग से जुड़ी पुस्तिकाएं भी वितरित की गईं, ताकि वे विभिन्न विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकें।

WhatsApp Image 2025 09 15 at 15.36.27 e6fee0e0

विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश जमलोकी ने कहा कि विद्यालय हमेशा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी तरह विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को बुलाकर छात्रों का मार्गदर्शन कराया जाएगा, ताकि कक्षा 12 के बाद वे बेहतर करियर विकल्प चुन सकें।

कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के अध्यापकगण भी मौजूद रहे, जिन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।


अगर आपको  उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

Leave a Comment