रुद्रप्रयाग: जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ मनोज बडोनी का आकस्मिक निधन, जनपद में शोक की लहर

Spread the love

रुद्रप्रयाग, 10 जून 2025: रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ और सीएमएस डॉ मनोज बडोनी का मंगलवार देर शाम उनके आवास पर अकस्मात निधन हो गया। उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग समेत पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

डॉ बडोनी मंगलवार को जिला चिकित्सालय स्थित आवासीय परिसर में अचेत अवस्था में पाए गए थे। सूचना मिलने के बाद चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची, जहां परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया है कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम प्रकाश तत्काल मौके पर पहुंचे। वहीं, कोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी ने जानकारी दी कि डॉ बडोनी के शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है, और बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

डॉ मनोज बडोनी एक अनुभवी और समर्पित ऑर्थोपेडिक सर्जन थे, जो लंबे समय से जिला चिकित्सालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में वे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के पद पर कार्यरत थे और इसी माह सेवानिवृत्त होने वाले थे।

स्वास्थ्य सेवाओं में दिए गए उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उनका जाना जिले की चिकित्सा व्यवस्था के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य में खोजी गई चमगादड़ की नई दुर्लभ प्रजाति

इसे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube शेयर करें।

About The Author

Leave a Comment