Breaking

Breaking News: केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर हादसा

केदारनाथ धाम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शनिवार, 18 मई की दोपहर करीब 12 बजे एक हेली एम्बुलेंस लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर हेली इमरजेंसी मेडिकल सेवा का हिस्सा था और इसमें दो डॉक्टर एवं एक पायलट सवार थे।

हादसा केदारनाथ हेलीपैड से महज 20 मीटर पहले हुआ, जब हेलीकॉप्टर ज़मीन से टकरा गया और अनियंत्रित हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि पायलट ने स्थिति को संभालते हुए हेलीकॉप्टर को क्रैश होने से बचा लिया और सभी यात्रियों की जान सुरक्षित रही।

पायलट की त्वरित सूझबूझ और नियंत्रण के कारण हेलीकॉप्टर पूरी तरह क्रैश नहीं हुआ और केदारनाथ धाम में एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। हेलीकॉप्टर में सवार दोनों डॉक्टर और पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पंचकेदारों में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ जी की चल विग्रह डोली गोपीनाथ मंदिर से भक्तों के सैलाब के साथ हुई रवाना

फिलहाल, प्रशासन द्वारा घटना की प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम को मौके पर रवाना किया गया है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब केदारनाथ यात्रा अपने चरम पर है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सतर्कता और समीक्षा की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

अगर आपको  देहरादून से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube शेयर करें। 

जानें गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त 2025 की तिथियां और समय Gold Buying Muhurat 2025: सोने की खरीदारी के लिए एक शुभ मार्गदर्शिका

Bhumi Poojan muhurat 2025- घर निर्माण के लिए भूमि पूजन 2025 मुहूर्त की तारीखें

Shubh Ring Ceremony Muhurat 2025: जानें साल 2025 में सगाई के लिए शुभ मुहूर्त की तिथि और समय

Janeu Sanskar muhurat 2025: जानें जनेऊ संस्कार मुहूर्त की तिथि और समय

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *