CUET UG 2025 calender: सीयूईटी यूजी 2025 नोटिफिकेशन को लेकर आ गई नई अपडेट? देखें नोटिफिकेशन और आवेदन डेट

Spread the love

CUET UG 2025 calender: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) अंडरग्रैजुएट 2025 के नोटिफिकेशन और आवेदन तिथियों का अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है। इस संबंध में लेटेस्ट अपडेट भी सामने आ चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के माध्यम से CUET यूजी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जो देश की प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में अंडरग्रैजुएट कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होती है।

हाल ही में NTA ने नीट पीजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, CUET यूजी 2025 परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की तारीखों को लेकर उम्मीदवारों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। इस बार CUET यूजी परीक्षा में कई बदलाव किए जाने की खबरें भी सामने आई हैं। इसके अलावा, परीक्षा के नोटिफिकेशन को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा एक बड़ी घोषणा की जा चुकी है, जिसमें पूरी जानकारी साझा की गई है।

CUET UG 2025 calender exam Notification Latest News

सीयूईटी यूजी 2025 के नोटिफिकेशन को लेकर ताजा जानकारी यह है कि यह परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जनवरी 2025 के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इससे पहले आधिकारिक नोटिस जारी करेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

सीयूईटी यूजी परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। जो छात्र 2025 में बोर्ड परीक्षा देंगे, उन्हें संबंधित विश्वविद्यालयों के अर्हता मानदंड को पूरा करना होगा। परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन संबंधित विश्वविद्यालयों के आयु संबंधी नियम लागू होंगे। सीयूईटी यूजी 2025 का नोटिफिकेशन जल्द जारी होने वाला है, जिससे उम्मीदवारों का इंतजार समाप्त होगा।

CUET UG 2025 calender exam Notification Today News

यदि आप देश भर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और अन्य सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले सीयूईटी यूजी परीक्षा देना अनिवार्य है। बिना सीयूईटी यूजी के स्कोर कार्ड के, आपको किसी भी विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं मिल पाएगा। आपका विश्वविद्यालय में एडमिशन सीयूईटी यूजी स्कोर कार्ड के आधार पर ही होगा। अगर आपकी सीयूईटी यूजी परीक्षा में अच्छी रैंक आती है, तो आपको विश्वविद्यालय में प्रवेश मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें: UPSRTC New Vacancy 2025: यूपी परिवहन विभाग में 10,000+ पदों पर नई भर्तियां? नोटिफिकेशन जारी, अभी करें आवेदन!

अगर आपको CUET UG 2025से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube शेयर करें। 

About The Author

Leave a Comment