देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के युवाओं को उनकी प्रतिभा, कार्यक्षमता और सामाजिक योगदान के आधार पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपकर युवा नेतृत्व को लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के भी समर्पित और कर्मठ युवाओं को अवसर दिए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश में सकारात्मक संदेश जा रहा है।
इसी क्रम में जनपद चमोली की थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड निवासी एवं डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दयाल सिंह बिष्ट को उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग का सदस्य नामित किया गया है।
दयाल सिंह बिष्ट लंबे समय से सामाजिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके मनोनयन से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह निर्णय इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार समाजहित में कार्य करने वाले प्रतिभावान युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
क्षेत्रवासियों और युवा साथियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री युवाओं की क्षमता और नेतृत्व पर विश्वास करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप रहे हैं। उनका यह कदम प्रदेश के हजारों युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा।
दयाल सिंह बिष्ट के उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग का सदस्य नामित होने पर क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और युवाओं ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
अगर आपको उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Reply Cancel reply