Chandu Champion movie review: kartik Aryan की फिल्म चंदू चैंपियन में क्या है देखने लायक?

Chandu Champion: “चंदू चैंपियन” मुरलीकांत राजाराम पेटकर के जीवन पर आधारित एक बायोग्राफिकल फिल्म है, जो उनके संघर्ष और साहस की अद्भुत गाथा को बयां करती है। भारत के पहले पैरालंपिक मेडल विजेता मुरलीकांत पेटकर की कहानी को जीवंत करने का अद्भुत प्रयास है यह फिल्म। फिल्म में उनके संघर्ष, दृढ़ संकल्प और अपार जिजीविषा को खूबसूरती से दिखाया गया है।

कहानी का हीरो: कहानी खुद

फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने मुरलीकांत पेटकर की कहानी को स्पष्टता और संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतारा है। उन्होंने कहानी को नाटकीय बनाने के बजाय उसकी सच्चाई को ही हीरो बना दिया है। यह फिल्म यथार्थ की पृष्ठभूमि पर खड़ी है और इसे देखते हुए दर्शक मुरलीकांत के जीवन के हर उतार-चढ़ाव को महसूस करते हैं।

काबिल-ए-तारीफ निर्देशन और अदाकारी

कबीर खान (Kabir Khan) के निर्देशन का जादू इस फिल्म में साफ नजर आता है। उनकी पकड़ कहानी और किरदारों पर इतनी मजबूत है कि आप फिल्म से बंधे रहते हैं। कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत के किरदार में जान डाल दी है। उनकी मेहनत और समर्पण हर दृश्य में झलकता है। यह कार्तिक का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

सहायक किरदारों का कितना योगदान है ?

विजय राज ने टाइगर अली के रूप में एक यादगार बॉक्सिंग कोच का किरदार निभाया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और गहराई दोनों ही इस किरदार को अविस्मरणीय बनाते हैं। राजपाल यादव, बृजेंद्र काला, और यशपाल शर्मा जैसे अभिनेताओं ने छोटे-छोटे रोल्स में भी फिल्म में अपना प्रभाव छोड़ा है।

मोटिवेशनल है क्या Chandu Champion?

चंदू चैंपियन (Chandu Champion) देखकर आप न केवल मुरलीकांत की अनसुनी कहानी से प्रेरित होते हैं, बल्कि उनकी जिजीविषा और अडिग आत्मविश्वास को सलाम भी करते हैं। फिल्म के हर दृश्य में उनके संघर्ष की झलक मिलती है, जिससे दर्शक भावविभोर हो उठते हैं।

कुल मिलाकर, “चंदू चैंपियन” एक प्रेरणादायक और दिल को छू लेने वाली फिल्म है। यह मुरलीकांत राजाराम पेटकर की कहानी के साथ पूरा न्याय करती है और दर्शकों को एक ऐसा अनुभव देती है, जो उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा। कबीर खान की निर्देशन, कार्तिक आर्यन की अभिनय और कहानी की सच्चाई इस फिल्म को एक उत्कृष्ट कृति बनाते हैं।

फिल्म: चंदू चैंपियन
डायरेक्टर: कबीर खान
राइटर्स: कबीर खान, सुमित अरोड़ा, सुदीप्तो सरकार
एक्टर्स: कार्तिक आर्यन, विजय राज, भुवन अरोड़ा, यशपाल शर्मा, बृजेंद्र काला, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े
रेटिंग: ⭐⭐⭐⭐ (4 स्टार)