
Best time to visit Kedarnath: केदारनाथ जानें का सबसे बढ़िया समय
Best time to visit Kedarnath: उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय की गोद में बसा केदारनाथ धाम चार धामों में सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए यहाँ आते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है – Best time to visit Kedarnath कब है? सही मौसम में यात्रा से ना सिर्फ आपका अनुभव अच्छा होता है, बल्कि यात्रा सुरक्षित भी रहती है।
केदारनाथ जानें का सबसे बढ़िया समय (Best time to visit Kedarnath)
आइए जानते हैं साल के बारह महीनों में केदारनाथ का मौसम कैसा रहता है और किस महीने यात्रा करना सही रहेगा।
जनवरी
जनवरी में केदारनाथ पूरी तरह बर्फ से ढका रहता है। इस महीने मंदिर के कपाट बंद रहते हैं। मंदिर की मूर्ति ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में शीतकालीन पूजा के लिए ले जाई जाती है। यहाँ भारी बर्फबारी होती है और तापमान -10°C तक गिर सकता है। इस महीने यात्रा संभव नहीं होती, हां, ट्रेकिंग लवर्स स्नो ट्रेक के लिए आस-पास के इलाके जरूर घूम सकते हैं।
मुख्य बातें:
-
यात्रा नहीं कर सकते
-
बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं
-
कपाट बंद रहते हैं
फरवरी
फरवरी में भी केदारनाथ में कड़ाके की ठंड रहती है। बर्फबारी जारी रहती है और रास्ते भी पूरी तरह बर्फ से ढके होते हैं। इस मौसम में रास्ते बंद रहते हैं। केवल कुछ अनुभवी ट्रेकर्स ही आस-पास के क्षेत्रों में एडवेंचर के लिए पहुंचते हैं।
मुख्य बातें:
-
सामान्य श्रद्धालुओं के लिए यात्रा संभव नहीं
-
ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा होती है
-
स्नो ट्रेकिंग विकल्प
मार्च
मार्च में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगता है लेकिन बर्फ काफी हद तक बनी रहती है। रास्ते अभी भी बर्फ से बंद रहते हैं। प्रशासन ट्रेक खोलने की तैयारी शुरू करता है। मार्च में भी कपाट बंद रहते हैं। लेकिन इस महीने गढ़वाल के निचले हिस्से जैसे गुप्तकाशी, सोनप्रयाग घूमने लायक रहते हैं।
मुख्य बातें:
-
केदारनाथ नहीं जा सकते
-
निचले इलाकों में घूम सकते हैं
-
प्रकृति के बदलते रंग देख सकते हैं
अप्रैल
अप्रैल में मौसम और साफ होता है। बर्फ पिघलने लगती है। केदारनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर रहती हैं। मंदिर के कपाट अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में खुलते हैं। अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं तो अप्रैल में एडवांस बुकिंग करा सकते हैं।
मुख्य बातें:
-
केदारनाथ की यात्रा की योजना बना सकते हैं
-
गुप्तकाशी, उखीमठ में रुक सकते हैं
-
बर्फ धीरे-धीरे पिघलने लगती है
मई
मई से केदारनाथ यात्रा की असली शुरुआत होती है। कपाट खुलने के बाद हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन को आते हैं। मौसम सुहावना होता है। तापमान 5°C से 15°C तक रहता है। रास्ते खुले होते हैं, ट्रेक करना आसान रहता है। यही वजह है कि मई को Best time to visit Kedarnath माना जाता है।
मुख्य बातें:
-
यात्रा का सबसे सही समय
-
मौसम अनुकूल और भीड़ manageable
-
एडवांस बुकिंग जरूरी
जून
जून में केदारनाथ यात्रा अपने चरम पर रहती है। स्कूल की छुट्टियां होने से परिवार और ग्रुप यात्रा करते हैं। मौसम अभी भी ठंडा और सुहावना रहता है। हालांकि दोपहर में हल्की बारिश होने की संभावना रहती है। इस महीने रास्तों पर थोड़ी भीड़ रहती है इसलिए सही तैयारी और पहले से बुकिंग जरूरी है।
मुख्य बातें:
-
मौसम सुहावना
-
कपाट खुले रहते हैं
-
भीड़ अधिक रहती है
जुलाई
जुलाई में मानसून के चलते केदारनाथ में भारी बारिश होती है। लैंडस्लाइड और ट्रेकिंग में परेशानी हो सकती है। कई बार रास्ते बंद भी हो जाते हैं। प्रशासन भी यात्रियों को बारिश के मौसम में यात्रा न करने की सलाह देता है।
मुख्य बातें:
-
भारी बारिश
-
भूस्खलन की आशंका
-
यात्रा टालना बेहतर
अगस्त
अगस्त में बारिश अपने चरम पर होती है। केदारनाथ के रास्ते और ट्रेकिंग रूट काफी फिसलन भरे हो जाते हैं। बादल फटना, लैंडस्लाइड जैसी घटनाएँ आम हैं। इसलिए इस महीने यात्रा की सलाह नहीं दी जाती।
मुख्य बातें:
-
यात्रा न करें
-
मौसम अस्थिर
-
खतरे की आशंका
सितंबर
सितंबर में मानसून कमजोर पड़ने लगता है। मौसम साफ होने लगता है। बारिश कम होती है, रास्ते भी धीरे-धीरे सुधरने लगते हैं। भीड़ भी कम रहती है। कई लोग सितंबर को भी Best time to visit Kedarnath मानते हैं क्योंकि मौसम साफ और भीड़ कम।
मुख्य बातें:
-
यात्रा के लिए अच्छा समय
-
कम भीड़
-
मौसम साफ
अक्टूबर
अक्टूबर में केदारनाथ की खूबसूरती चरम पर होती है। आसमान साफ, बर्फ से ढकी चोटियाँ, ठंडक और साफ ट्रेक यात्रियों को आकर्षित करते हैं। अक्टूबर के अंत तक कपाट बंद होने की तारीख घोषित हो जाती है। अक्टूबर को भी Best time to visit Kedarnath में शामिल किया जाता है।
मुख्य बातें:
-
मौसम ठंडा पर यात्रा लायक
-
कम भीड़
-
अद्भुत प्राकृतिक नज़ारे
नवंबर
नवंबर की शुरुआत में कपाट बंद कर दिए जाते हैं। बर्फबारी शुरू हो जाती है। बहुत कम यात्री इस समय पहुंचते हैं। मूर्ति वापस उखीमठ पहुंचा दी जाती है। इस मौसम में यात्रा लगभग बंद हो जाती है।
मुख्य बातें:
-
कपाट बंद होने लगते हैं
-
बर्फबारी की शुरुआत
-
ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा
दिसंबर
दिसंबर में केदारनाथ एक बार फिर बर्फ की चादर ओढ़ लेता है। यहाँ तापमान -5°C से नीचे चला जाता है। रास्ते पूरी तरह बंद रहते हैं। श्रद्धालु केवल ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में बाबा केदार के दर्शन कर सकते हैं।
मुख्य बातें:
-
बर्फ से ढका इलाका
-
यात्रा संभव नहीं
-
ओंकारेश्वर मंदिर विकल्प
अगर आप केदारनाथ यात्रा की योजना बना रहे हैं तो मई, जून, सितंबर और अक्टूबर Best time to visit Kedarnath माने जाते हैं। इस दौरान मौसम साफ, रास्ते खुले और प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत रहती है। मानसून और कड़ाके की सर्दी से बचें।
महत्वपूर्ण टिप्स:
-
यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लें
-
एडवांस बुकिंग करें
-
गर्म कपड़े, दवाइयाँ और जरूरी सामान साथ रखें
-
ट्रेकिंग के लिए फिटनेस जरूरी है
-
प्रशासन के निर्देशों का पालन करें
केदारनाथ की यात्रा केवल एक तीर्थ नहीं, आत्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य से जुड़ा अद्भुत अनुभव है। सही समय पर यात्रा करें और बाबा केदार के दर्शन कर जीवन को धन्य बनाएं। उम्मीद है यह महीना-दर-महीना गाइड Best time to visit Kedarnath तय करने में आपकी मदद करेगा।
यह भी पढ़ें: केदारनाथ यात्रा से महिला समूहों की आय में बढ़ोतरी, स्वरोजगार को मिला प्रोत्साहन
अगर आपको उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।