
अगस्त्यमुनि के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई क्रॉस कंट्री दौड़
अगस्त्यमुनि। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व गुरुवार, 14 अगस्त को अगस्त्यमुनि स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-16 बालक एवं बालिका वर्ग की जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला खेल समन्वयक शिव सिंह नेगी और जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने बताया कि बालक वर्ग की 3 किमी दौड़ में केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि के अरुण कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि के मानव ने दूसरा और केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि के अक्षुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं, बालिका वर्ग की 2 किमी दौड़ में केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि की तान्या भट्ट ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की काव्या बुटोला द्वितीय और केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि की आरुषी गैरोला तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेलो इंडिया प्रशिक्षक रुचि भारती, मनवर सिंह, दीपक रावत, अजीत सिंह, अमित लिंगवाल सहित खेल प्रेमी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन का औचक निरीक्षण: रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर सख्त रुख
अगर आपको उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।