Dehradun News: सड़क निर्माण के दौरान मलबा गिरने से दो श्रमिक दबे, रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

Spread the love

Dehradun News: देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में घट्टीगोला पुल के पास सोमवार को सड़क सुधारीकरण कार्य के दौरान अचानक मलबा गिरने से दो श्रमिक उसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर दोनों श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए दून अस्पताल भेजा।

घटना के समय कविकांत और जोगिंदर नामक दो श्रमिक मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक मलबा गिरने से दोनों दब गए। मौके पर चलाए गए रेस्क्यू अभियान में दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटनास्थल पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

घटना की सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। इसके बाद दोनों घायल श्रमिकों को दून अस्पताल भेजा गया। मंत्री भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।

चिकित्सकों ने बताया खतरे से बाहर

अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि दोनों श्रमिकों की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। कैबिनेट मंत्री ने चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों की सुरक्षा और बेहतर उपचार के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें

उत्तराखंड से जुडी तमाम जानकारी और पल-पल की घटना के लिए हमारे फेसबुक पेज फॉलो करें, और घूमने का शोक है तो हमारे ट्रेवल व्लॉगस भी पढ़ें।

About The Author

Leave a Comment