
YAMUNOTRI DHAM PRASAD DHOOP: यमुनोत्री धाम में इस बार चढ़ेगा महिला शक्ति का प्रसाद और धूप
YAMUNOTRI DHAM PRASAD DHOOP: उत्तराखंड की पावन धरती पर स्थित यमुनोत्री धाम इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर प्रातः 11:55 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। इस बार की चारधाम यात्रा में एक खास पहल की जा रही है – यमुनोत्री धाम, शीतकालीन प्रवास खरसाली और प्रमुख यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालु स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार धूप, अगरबत्ती और प्रसाद चढ़ा सकेंगे।
स्थानीय महिलाओं का हाथ, श्रद्धा में विकास का साथ
“ग्रामोत्थान परियोजना” के तहत मां यमुना ग्राम संगठन की महिलाओं को 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण देकर पारंपरिक और प्राकृतिक उत्पादों को तैयार करने का हुनर सिखाया जा रहा है। इनमें विशेष रूप से चौलाई के लड्डू, केदार पाती, जटामांसी, गूगल, बुरांश, गेंदा फूल और गाय के गोबर से तैयार धूप शामिल हैं, जो न केवल शुद्ध हैं बल्कि उत्तराखंडी संस्कृति का भी परिचय कराते हैं।
आउटलेट से होगी बिक्री, आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं
चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा पड़ावों पर विशेष बिक्री केंद्र (Outlet) स्थापित किए जाएंगे। इन आउटलेट्स में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पाद श्रद्धालुओं को सुलभ कराए जाएंगे। इससे न केवल महिलाओं को रोज़गार मिलेगा, बल्कि तीर्थ यात्रियों को भी शुद्ध और स्थानीय उत्पाद मिलेंगे।
गेंदे की खेती बनी सहारा
खास बात यह है कि खरसाली क्षेत्र में 10 नाली भूमि पर गेंदे की खेती शुरू की गई है। इन फूलों का उपयोग यात्रा काल में मंदिरों में चढ़ाने और प्रसाद की सामग्री के रूप में किया जाएगा। जिला परियोजना प्रबंधक कपिल उपाध्याय ने जानकारी दी कि इस वर्ष जिला प्रशासन की ओर से इन समूहों को आउटलेट हेतु स्थान उपलब्ध करवाए गए हैं, जिससे महिला सशक्तिकरण को और बल मिलेगा।
Yamunotri Dham Prasad Dhoop, यमुनोत्री धाम में चढ़ाया जाएगा धूप, चारधाम यात्रा 2025, उत्तराखंड महिला स्वयं सहायता समूह, Yamunotri Dham Akshaya Tritiya 2025, खरसाली महिला ग्राम संगठन, धूप अगरबत्ती प्रसाद उत्तरकाशी, चारधाम यात्रा आउटलेट महिला उत्पाद।
चारधाम यात्रा 2025 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
माणा कैंप के पास हिमस्खलन, 57 मजदूर दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
UPSSSC VDO New Vacancy 2025: जानें ग्राम विकास अधिकारी की योग्यता, आयु और फॉर्म भरने का तरीका।
अगर आपको उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube शेयर करें।