Uttarakhand Breaking News : उत्तराखंड में दीपावली अवकाश पर उत्तराखंड सरकार का नया आदेश जारी

Spread the love

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने दीपावली पर्व पर सार्वजनिक अवकाश के संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिया है। अब राज्य में दीपावली का सार्वजनिक अवकाश 31 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) को रहेगा। पहले यह अवकाश 1 नवंबर 2024 (शुक्रवार) के लिए घोषित किया गया था, लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। 1 नवंबर को सभी सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

सरकारी अधिसूचना संख्या-1881/xxxi (15) G/23-74 (सा0)/2016 के तहत यह बदलाव किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार, अब दीपावली का अवकाश 31 अक्टूबर को रहेगा ताकि कर्मचारी इस पर्व को मनाने के लिए अधिक सुविधाजनक समय पा सकें।

 

अगर आपको uttarkhand से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें

About The Author

Leave a Comment