
Uttarakhand News Today: श्रीनगर से डुंगरी पंथ तक मुख्य रेल सुरंग आर-पार, महत्वाकांक्षी रेल परियोजना में बड़ी उपलब्धि
Uttarakhand News Today, श्रीनगर (उत्तराखंड): ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत श्रीनगर के जीआई एंड आईटीआई मैदान से डुंगरी पंथ तक 9.05 किमी लंबी मुख्य रेल सुरंग का निर्माण कार्य मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरा हो गया। इस सुरंग का अंतिम 3.3 किमी का भाग, जो मई 2023 से शेष था, अब आर-पार हो गया है।