SIR में वोटर लिस्ट से कट गया नाम? बिना डर भरें फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने कहा- नहीं होगी कोई कानूनी कार्रवाई
SIR की ड्राफ्ट मतदाता सूची से जिनका नाम कट गया है, वे बिना डर के फॉर्म-6 भरकर दोबारा नाम जुड़वा सकते हैं। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि पुराने मतदाता होने के कारण इसे गलत घोषणा नहीं माना जाएगा।