Uttarakhand News

उक्रांद का जिला अधिवेशन संपन्न, सूरत सिंह झिंकवाण बने जिलाध्यक्ष – 2027 चुनाव पर फोकस

उक्रांद का जिला अधिवेशन संपन्न, सूरत सिंह झिंकवाण बने जिलाध्यक्ष – 2027 चुनाव पर फोकस

तिलवाड़ा (रुद्रप्रयाग)। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) का जिला अधिवेशन डिमरी लॉज, सुमड़ी तिलवाड़ा में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। अधिवेशन में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और संगठन को जनपद में मज़बूत करने का संकल्प लिया। प्रथम सत्र की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं संयोजक बलवीर चौधरी ने की। इस दौरान वक्ताओं ने 2027 विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर अभी से गाँव-गाँव जाकर जनता से जुड़ने का संकल्प लिया।

सूरत सिंह झिंकवाण निर्वाचित जिलाध्यक्ष

द्वितीय सत्र में चुनाव प्रक्रिया प्रेक्षक डी.डी. पंत की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से पूर्व कर्मचारी नेता एवं आंदोलनकारी सूरत सिंह झिंकवाण को जिलाध्यक्ष चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व वरिष्ठ नेता सुबोध नौटियाल ने रखा, जिसे पूरे सदन ने स्वीकार किया।

नई जिला कार्यकारिणी घोषित

  • जिलाध्यक्ष – सूरत सिंह झिंकवाण
  • जिला उपाध्यक्ष – प्रेम सिंह रावत
  • जिला मंत्री – अजीत भंडारी
  • कार्यकारी अध्यक्ष – सुबोध नौटियाल
  • जिला सचिव – दुर्गेश शुक्ला

कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान

जिला प्रभारी विष्णु कांत शुक्ला और प्रेक्षक डी.डी. पंत ने कहा कि संगठन को जनपद स्तर पर मज़बूत करना ही प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित की आवाज़ बुलंद करने का आह्वान किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंकवाण ने भरोसा दिलाया कि वे संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

दर्जनों ने ली सदस्यता

अधिवेशन के दौरान कई नए कार्यकर्ता उक्रांद से जुड़े। इनमें छात्र नेता और पूर्व सैनिक भी शामिल रहे। इस मौके पर केदारनाथ विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी डॉ. आशुतोष भंडारी, वरिष्ठ नेता पृथ्वी पाल रावत, विक्रम फर्श्वान, दीप प्रकाश भट्ट समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अब प्राइवेट स्कूलों में भी होगी बच्चों की हेल्थ स्क्रीनिंग – डीएम ने दिए निर्देश

 


अगर आपको  उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *