जनपद रुद्रप्रयाग में हर्षोल्लास से मनाया गया सैनिक रक्षा बंधन कार्यक्रम

Spread the love

रुद्रप्रयाग: आजादी के अमृत महोत्सव और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राखियों में दिखा देशभक्ति का अद्वितीय संगम. आजादी के अमृत महोत्सव और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में सैनिक रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की बहनों और ब्रह्मकुमारी आश्रम की महिलाओं ने पिरूल और रुद्राक्ष से निर्मित विशेष राखियां सेना व पुलिस के जवानों तथा अधिकारियों को बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की मंगलकामनाएं कीं।

हरियाली स्वायत्त सहकारी समिति रतूड़ा, जय रुद्रनाथ स्वायत्त सहकारी समिति जवाड़ी, प्रगति स्वायत्त सहकारी समिति चंद्रापुरी सहित कई अन्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बहनों ने जवानों को पारंपरिक मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं और रक्षा सूत्र बांधते हुए देश के लिए उनके योगदान को नमन किया।

WhatsApp Image 2025 08 06 at 15.56.01

कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए लोक गीतों और रक्षा बंधन पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावनात्मक और सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। गीतों के माध्यम से बहनों ने देश की रक्षा में लगे सैनिकों के त्याग और समर्पण को श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया।

मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे सैनिक और पुलिसकर्मी हर परिस्थिति में देश की रक्षा में तत्पर रहते हैं। यह पर्व हमें न केवल भाई-बहन के रिश्ते की गहराई का अहसास कराता है, बल्कि हमें राष्ट्र सेवा और एकता का भी संदेश देता है। उन्होंने बहनों द्वारा दिखाए गए स्नेह और सम्मान को प्रेरणादायक बताया और सभी प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज और सुरक्षा बलों के बीच आत्मीय संबंधों को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि बहनों के इस प्रेम और आशीर्वाद से जवानों का मनोबल और भी अधिक सशक्त होता है।

कार्यक्रम में उपस्थित बहनों और महिलाओं ने सैनिकों के साहस, सेवा और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में लगे हमारे वीर सैनिक और पुलिसकर्मी सच्चे राष्ट्रनायक हैं। उन्होंने ईश्वर से उनकी रक्षा, स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।

WhatsApp Image 2025 08 06 at 15.55.58 1

जवानों और पुलिसकर्मियों ने भी राखी बांधने आई बहनों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस आत्मीय प्रेम और सम्मान से उन्हें परिवार जैसा अपनापन महसूस होता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे हर परिस्थिति में देश और नागरिकों की रक्षा में अपनी पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल, जिला परियोजना प्रबंधक रीप बी.के. भट्ट, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट, जे.सी.ओ. ग्रेनेडियर देवी लाल सहित सेना एवं पुलिस बल के जवान, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 08 06 at 15.56.00 1 WhatsApp Image 2025 08 06 at 15.55.57 1 WhatsApp Image 2025 08 06 at 15.55.57 WhatsApp Image 2025 08 06 at 15.55.57 2 WhatsApp Image 2025 08 06 at 15.56.00 WhatsApp Image 2025 08 06 at 15.55.59

यह आयोजन न केवल एक त्योहार का रूप था, बल्कि यह देशभक्ति, कृतज्ञता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया, जिसने सभी उपस्थित जनों को भावनात्मक रूप से गहराई से छू लिया।

Source:  जिला सूचना कार्यालय, रुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी प्रतीक जैन का औचक निरीक्षण: रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर सख्त रुख

जनपद रुद्रप्रयाग में अगस्त माह के विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

अगर आपको  उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

Leave a Comment